अवैध तरीके से निजी दुकानदार बेच रहे सरकारी नक्शा
पटना
बिहार में गांवों का सरकारी नक्शा निजी दुकानदार बेच रहे हैं। सीतामढ़ी में ऐसा मामला सामने आया तो भूमि सुधार विभाग ने सभी जिलों में जांच का आदेश दे दिया है। सीतामढ़ी में पकड़े गये व्यापारी पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। ऐसे व्यापारी कीमत भी सरकार से ज्यादा लेते हैं।
सादा नक्शा तो दो सौ रुपये में बचते ही हैं, अधिकारियों का मुहर लगाकर भी नक्शा पांच सौ रुपये में बेचते हैं। ऐसे दुकानदारों के पास सरकार से बड़ा और आधुनिक प्लाटर मशीन भी होती है। मशीन में जिले के हर मौजा के नक्शे की सॉफ्ट कॉपी होती है।
मामला एक जगह भले पकड़ा गया, लेकिन शिकायतें कई जिलों से मिल रही हैं। लिहाजा भू अभिलेख निदेशक जय सिंह ने सभी जिलों में जांच का आदेश दिया है। अधिकारी यह भी जांच करेंगे कि सरकारी नक्शा निजी दुकानदारों को मिलता कहां से है। इसकी सॉफ्ट कॉपी सरकारी प्लाटर से कैसे निकली। सरकारी प्लॉटरों को चलाने वाले या फिर अंचल के ही किसी कर्मी की मिलीभगत की आशंका भी है।

पाठको की राय